Sunday, October 4, 2026
Home Madhya Pradesh केंद्रीय कृषि मंत्री ने बुधनी में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का...

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बुधनी में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ….

सीहोर
सीहोर

सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी के सिविल अस्पताल में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत आयोजित विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों के बीच जाकर रक्तदान करने वालों का उत्साह बढ़ाया और कहा, “माताओं-बहनों की सेवा ही मां दुर्गा की सच्ची सेवा है।”

Read more : हरियाणा कांग्रेस में कलह : राव नरेंद्र की ताजपोशी पर बवाल, बेदाग छवि की मांग से हाईकमान पर दबाव…

केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि एक स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार की नींव है। शिविर में निक्षय मित्र अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण से भरपूर फूड बास्केट भी वितरित किए गए।

स्वास्थ्य शिविर में 2500 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें लगभग 2000 महिलाएं और किशोरियां शामिल थीं। इस कार्यक्रम में कई अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह अभियान महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here