Thursday, May 7, 2026
31.1 C
Raipur

MP Top 5 Breaking : एमपी सुबह की 5 बड़ी खबरें…..

1. भोपाल वन विहार में पर्यटकों के वाहनों का प्रवेश निषेध, 40 गोल्फ कार्ट और 150 नई साइकिलें उपलब्ध
भोपाल। कल से वन विहार में पर्यटकों के निजी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। भ्रमण के लिए 40 गोल्फ कार्ट का संचालन होगा, जिनमें से 32 ‘हाफ ऑन हाफ ऑफ’ पद्धति से और 8 (6 सीटर) तीन घंटे की पूर्ण बुकिंग पर उपलब्ध रहेंगे। कार्ट हर 10 मिनट पर दोनों गेटों से संचालित होंगी और ब्ल्यू प्वाइंट पर 30 सेकंड से 1 मिनट रुकेंगी। साथ ही 150 नई साइकिलें पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

Read More : हरियाणा कांग्रेस में कलह : राव नरेंद्र की ताजपोशी पर बवाल, बेदाग छवि की मांग से हाईकमान पर दबाव…

2. भोपाल: शारदीय नवरात्रि आज महाष्टमी, माता महागौरी की पूजा
भोपाल। शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन महाष्टमी आज मनाया जा रहा है। इस दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है, जो सौम्यता और शांति की प्रतीक हैं। उनका आशीर्वाद सभी कष्टों को दूर करता है और मनोकामनाएं पूरी करता है। महागौरी की उपासना से मानसिक शांति और आत्मिक बल प्राप्त होता है। महाष्टमी पर कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है।

3. सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाएं 3 नवंबर से
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाएं 3 नवंबर से शुरू होंगी। प्रश्नपत्र बोर्ड और वार्षिक परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार होंगे और एमपी राज्य ओपन बोर्ड के प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा तैयार किए जाएंगे। अक्टूबर तक के पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा होगी। परीक्षा के दिन भी कक्षाएं जारी रहेंगी और परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों को समूहों में बांटा जाएगा।

read more : Sharadiya Navratri 2025 Day 8 : आज अष्टमी, जानिए मां महागौरी की पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती

4. भोपाल: फेसलेस सेवाओं का लोकार्पण, घर बैठे वाहन पंजीयन और लाइसेंस नवीनीकरण संभव
भोपाल। परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कोकता में फेसलेस सेवाओं का लोकार्पण करेंगे। इस पहल से वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण, परमिट और टैक्स भुगतान जैसी सेवाएं ऑनलाइन घर बैठे उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में राहवीर पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और हेलमेट का वितरण भी किया जाएगा।

5. मध्यप्रदेश के 27 मदरसों में हिंदुओं का कथित मतांतरण, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मांगा जवाब
भोपाल। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश के 27 मदरसों में पढ़ने वाले 556 हिंदुओं का कथित तौर पर मतांतरण किया जा रहा है। आयोग ने शिक्षा विभाग प्रमुख से 15 दिनों में जवाब मांगा है। शिकायत में कहा गया है कि ये मदरसे किशोर न्याय अधिनियम, 2015 का उल्लंघन करते हुए बिना सरकारी अनुमति के हिंदू नाबालिगों को कुरान और हदीस पढ़ा रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

pm-janman-road-corruption-manipat: करोड़ों की सड़क चंद दिनों में उखड़ी! PM जनमन योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

pm-janman-road-corruption-manipat: अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन योजना...

umaria-health-center-construction-inspection: 5.73 करोड़ के अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी! कलेक्टर ने घटिया काम देख जताई नाराजगी

umaria-health-center-construction-inspection: उमरिया जिले के नौरोजाबाद में निर्माणाधीन 30 बिस्तरीय...

Related Articles

Popular Categories