Spa Centers : स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, सात युवक–युवतियाँ गिरफ्तार

0
159

Spa Centers : ग्वालियर। सिटी सेंटर स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में रविवार शाम पुलिस ने दो स्पा सेंटर्स पर छापेमारी कर देह व्यापार का बड़ा नेटवर्क पकड़ा। कार्रवाई में चार युवतियाँ और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार एसएस आयुर्वेदा स्पा सेंटर और ब्लैक पर्ल स्पा सेंटर नामक दोनों प्रतिष्ठान एक ही इमारत की पहली और दूसरी मंज़िल पर संचालित हो रहे थे, जहाँ लंबे समय से स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियाँ चल रही थीं। पकड़ी गई युवतियाँ दिल्ली सहित अन्य राज्यों से लाई गई थीं, जबकि युवक स्थानीय बताए जा रहे हैं।

Spa Centers : पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी इसी इलाके के स्पा सेंटर्स पर देह व्यापार का मामला पकड़ा गया था और संचालकों को चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी गतिविधियाँ जारी रहीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक युवक को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा। पुष्टि होते ही टीम ने अचानक रेड कर पूरी योजना का भंडाफोड़ किया।

स्पा संचालकों, मैनेजर और पकड़े गए सभी व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

ASP विदिता डागर ने बताया कि छापेमारी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं, और मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here