Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: अंबिकापुर में युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों से विवाद के...

CG NEWS: अंबिकापुर में युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों से विवाद के बाद वीडियो में जताई चिंता, पुलिस जांच में जुटी

CG NEWS:
CG NEWS:

CG NEWS: अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। युवक ने मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कुछ लोगों के व्यवहार को अपने तनाव का कारण बताया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

CG NEWS: मृतक की पहचान परम तिवारी (निवासी शिकारी रोड) के रूप में हुई है। पुलिस को मिले वीडियो के अनुसार युवक ने कुछ लोगों पर उसे और उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप लगाया है।

CG NEWS: वीडियो में उसने कहा कि विवाद के बाद कुछ लोग रात में उसके घर पहुंचे और परिजनों से दुर्व्यवहार किया, जिसके कारण वह अत्यधिक तनाव में था। उसने चार लोगों के नाम भी लिए हैं, जिनकी भूमिका की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

CG NEWS: पुलिस डिजिटल साक्ष्य, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here