HomeMadhya PradeshMP NEWS: इंदौर सराफा बाजार में दबंगई का लाइव वीडियो: दलालों के...

MP NEWS: इंदौर सराफा बाजार में दबंगई का लाइव वीडियो: दलालों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बीच बाजार चले लात-घूंसे

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

MP NEWS: इंदौर : Indore के व्यस्त सराफा बाजार में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दलालों के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बीच बाजार हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्राहकों और एरिया को लेकर हुआ विवाद

MP NEWS:जानकारी के अनुसार, सराफा बाजार में काम करने वाले दलालों के दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ग्राहकों और काम के एरिया को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा

MP NEWS:वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक एक व्यक्ति को घेरकर लात-घूंसों से जमकर पीट रहे हैं। बीच सड़क पर हुई इस मारपीट से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

लोग देखते रहे, वीडियो बनाते रहे

MP NEWS:घटना के दौरान बाजार में मौजूद कई लोग बीच-बचाव करने की बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते दिखाई दिए। कुछ लोगों ने किसी तरह स्थिति को शांत कराने की कोशिश भी की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MP NEWS:मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

MP NEWS:पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here