Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News: जन्मदिन जश्न के दौरान बीच सड़क पर खुलेआम फायरिंग, वीडियो...

Jabalpur News: जन्मदिन जश्न के दौरान बीच सड़क पर खुलेआम फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News: जबलपुर: शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र में एक युवक के जन्मदिन जश्न के दौरान बीच सड़क पर खुलेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना गढ़ा थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर सिद्ध नगर इलाके में हुई, जहां दबंग युवक दीपांशु दुबे ने सड़क पर टेंट लगाकर धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया।

Jabalpur News: जश्न के दौरान युवक रायफल लेकर हवा में फायरिंग करता नजर आया। इस फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को गोलियां चलाते साफ देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

 

Jabalpur News: सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गढ़ा थाना प्रभारी को वीडियो भेजकर तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, फायरिंग में इस्तेमाल की गई रायफल के लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

 

READ MORE:होलकर अंदाज़ में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, मालवा संस्कृति की दिखेगी झलक….होगा बेहद खास

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here