Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh होलकर अंदाज़ में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, मालवा संस्कृति की दिखेगी झलक….होगा...

होलकर अंदाज़ में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, मालवा संस्कृति की दिखेगी झलक….होगा बेहद खास

इंदौर | इंदौर में एक ऐतिहासिक अंदाज़ में छत्तीसगढ़ की मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक को होलकर राजवंश की परंपरा के अनुरूप सजाया जा रहा है। परंपरागत पटिए और गद्दों पर मंत्री बैठेंगे और लकड़ी के बर्तनों में मालवा की पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। यह अनूठा आयोजन इंदौर के प्रसिद्ध गणेश हॉल में किया जाएगा, जहां आधुनिक प्रशासन और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। बैठक के दौरान मालवा की स्थानीय संस्कृति, खान-पान और सत्कार की झलक मंत्रियों को अनुभव कराई जाएगी। यह आयोजन न केवल एक औपचारिक बैठक होगा, बल्कि परंपरा और प्रशासनिक विमर्श का मिलाजुला रूप प्रस्तुत करेगा।

 

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here