MP Board 10th-12th Result : बस कुछ ही देर में रिजल्ट होगा जारी, सीएम मोहन यादव करेंगे ऐलान

Parivesh

भोपाल। MP Board 10th-12th Result : मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस में नतीजों का ऐलान करेंगे। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद, छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

इस साल करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। इनमें 10वीं की परीक्षा में 9.53 लाख छात्र और 12वीं की परीक्षा में 7.06 लाख छात्र शामिल थे।

रिजल्ट मोबाइल ऐप पर भी देखा जा सकता है। छात्र Digilocker के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, Google Play Store पर उपलब्ध MPBSE MOBILE App या MP Mobile App डाउनलोड कर भी छात्र ‘Know Your Result’ ऑप्शन से परिणाम चेक कर सकेंगे।

यदि किसी छात्र को कम अंक मिलते हैं, तो उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। नई शिक्षा नीति 2020 (NEP2020) के तहत, मेन एग्जाम में फेल होने पर छात्र जुलाई में पुनः परीक्षा दे सकेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *