Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal Rain: भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से...

Bhopal Rain: भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने रोका आवागमन, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Bhopal Rain: भोपाल। लगातार हो रही बारिश के कारण मध्यप्रदेश में कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच भोपाल और राजगढ़ जिले को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग को प्रशासन ने एहतियातन बंद कर दिया है। बैरसिया और नरसिंहगढ़ के बीच पार्वती नदी पर बनाए गए अस्थायी वैकल्पिक मार्ग के जलमग्न होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

सोमवार देर रात बैरसिया के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) आशुतोष शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए मार्ग पर आम लोगों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया। प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के चलते पार्वती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी के बीच बनाया गया अस्थायी मार्ग पूरी तरह पानी में डूब गया है।

तेज बहाव से बढ़ा खतरा

Bhopal Rain: प्रशासन के अनुसार, नदी में पानी का बहाव काफी तेज है, जिसके कारण इस मार्ग से आवाजाही करना बेहद जोखिमपूर्ण हो गया है। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है।

READ MORE: MP Drug Bust: मध्यप्रदेश में सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा मऊगंज में फैक्ट्री, रीवा में 3 किलो ड्रग बरामद, जांच के घेरे में सप्लाई चेन

एसडीएम द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में इस मार्ग से आवागमन करना जान-माल के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए अगले आदेश तक किसी भी प्रकार के वाहन और पैदल आवाजाही पर रोक रहेगी।

आदेश का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक सुरक्षित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंध के बावजूद इस मार्ग से गुजरने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की सतत निगरानी

Bhopal Rain: बारिश की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार पार्वती नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। राजस्व, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न कर सके।

READ MORE: MP News: मैहर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार XUV ट्रक में घुसी, 5 दोस्तों की मौत

नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील

Bhopal Rain: प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना का पालन करें। साथ ही बारिश के दौरान नदी, नालों और जलमग्न मार्गों को पार करने का प्रयास न करें। मौसम सामान्य होने और नदी का जलस्तर घटने के बाद स्थिति की समीक्षा कर मार्ग को दोबारा खोले जाने पर निर्णय लिया जाएगा।लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को तत्काल सूचना देने की भी अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here