Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : सीएम मोहन यादव को काले झंडे दिखाने से पहले...

Jabalpur News : सीएम मोहन यादव को काले झंडे दिखाने से पहले एनएसयूआई नेता गिरफ्तार….

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर में सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम से पहले बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे एनएसयूआई नेता अचल नाथ चौधरी को पुलिस ने कांचघर से गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया।

Jabalpur News : एनएसयूआई का आरोप है कि सरकार वोट चोरी कर रही है और छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। नेता अचल नाथ चौधरी ने पुलिस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया और कहा कि सरकार विरोध की आवाज को दबा रही है।

फिलहाल पुलिस का सख्त पहरा गोरखपुर इलाके में है, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे में किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन न हो सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here