Rewa MP News : नवनिर्मित भवन की ऐसी मरहम पट्टी पहले कभी नहीं देखी होगी, भ्रष्टाचार का नायाब नमूना…

Parivesh
Rewa MP News

Rewa MP News : रीवा। बिछिया अस्पताल में बने नवनिर्मित ओपीडी भवन ने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। लाखों रुपये की लागत से तैयार यह भवन उद्घाटन से पहले ही दरारों से भर गया है। अंदर की दीवारों पर आई दरारों को छुपाने के लिए रंग-रोगन और डिजाइन का सहारा लिया जा रहा है। जबकि निर्माण के दौरान डिप्टी सीएम ने गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए थे।

Rewa MP News : पूरा मामला मीडिया में आने के बाद अब जिम्मेदार अधिकारियों की नींद टूटी है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि भवन अभी स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ है और मैं खुद साइट का फिजिकल वेरिफिकेशन करूंगा। अगर निर्माण में गड़बड़ी मिली तो एजेंसी को जवाब देना होगा। हालांकि, फिलहाल लाखों की लागत से बना यह भवन भ्रष्टाचार और लापरवाही का जीता-जागता नमूना बनकर खड़ा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *