भोपाल में युवक ने ट्रक के सामने कूदकर दी जान, पुलिस चेकिंग से था परेशान

Rahul Goshwami

 भोपाल : राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। सुबह से लापता 28 वर्षीय अमन साहू ने रात करीब 8.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

पुलिस चेकिंग से था परेशान

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अमन साहू हमेशा होने वाली पुलिस चेकिंग से परेशान था। इसी तनाव और मानसिक अस्थिरता के कारण उसने यह कदम उठाया।

घर से निकला था बिना बताए

मिली जानकारी के अनुसार, अमन साहू विदिशा रोड, लालकोठी क्षेत्र का रहने वाला था और उसी इलाके में मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह उसने घर से बिना बताए निकला। रात में भानपुर चौकी के पास खड़ा था तभी उसने ट्रक के सामने छलांग लगाई।

Read More : भोपाल: टीटी नगर दुकान चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार, 10 हजार नकद और 39 इंच LCD टीवी किया था पार

अस्पताल पहुंचाने पर हुई मौत

स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच और भविष्य की कार्रवाई

छोला मंदिर थाना पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों को खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि युवक ने जानबूझकर आत्महत्या की या कोई दुर्घटना हुई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *