New Air Purifier : Dyson का नया एयर प्यूरिफायर-घर की हवा भी साफ, कमरा भी गर्म

VIKASH KHALKHO
New Air Purifier

New Air Purifier : नई दिल्ली : ब्रिटिश कंपनी Dyson ने भारतीय मार्केट में दो नए एयर प्यूरिफायर — Dyson HP2 Hot+Cool De-NOx और एक अन्य मॉडल लॉन्च किए हैं। ये डिवाइस न सिर्फ हवा को 99.95% तक साफ करते हैं, बल्कि सर्दियों में कमरे को गर्म और गर्मियों में ठंडा भी रखते हैं। पूरी तरह सील्ड डिज़ाइन के साथ ये पॉल्यूटेंट्स को बाहर नहीं निकलने देते। दिल्ली समेत कई शहरों में बढ़ते एयर पॉल्यूशन के बीच ये स्मार्ट प्यूरिफायर क्लीन और आरामदायक इनडोर हवा का समाधान पेश करता है।

Dyson ने अपने नए जेनरेशन एयर प्यूरिफायर में अब तक का सबसे एडवांस्ड गैस कैप्चर सिस्टम दिया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस NO₂, VOC, PM2.5 और PM10 जैसे पॉल्यूटेंट्स को हटाकर शुद्ध हवा प्रदान करता है। यह 0.1 माइक्रॉन तक के सूक्ष्म कणों को कैप्चर करने में सक्षम है। इसमें HEPA H13 और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर के साथ नया K-Carbon फिल्टर शामिल है, जो पारंपरिक फिल्टर की तुलना में 50% अधिक NO₂ कैप्चर करता है और फॉर्मल्डिहाइड को भी खत्म करता है। इससे इनडोर हवा और भी स्वच्छ व स्वस्थ बनती है।

READ MORE : Zootopia 2 : Zootopia 2 में श्रद्धा कपूर की एंट्री- हिंदी वर्ज़न में देंगी अपनी आवाज़

New Air Purifier : डायसन के हॉट एंड कूल एयर प्यूरिफायर की ख़ासियत ये भी है कि ये गर्मियों में कमरे को काफी हद तक कूल कर देता है, हालांकि ये एसी का रिप्लेसमेंट नहीं है. लेकिन सर्दियों में ये आपके रूम हीटर का रिप्लेसमेंट ज़रूर है, क्योंकि ये कमरे का टेंप्रेचर मेंटेन करके रखता है और आपको हीटर की ज़रूरत नहीं होती है. एयरफ्लो की बात करें तो ये 290 लीटर्स प्रति सेकंड् का एयरफ्लो जेनेरेट करता है. इसमें 350 डिग्री ऑसिलेशन का भी ऑप्शन है यानी ये ख़ुद से ही रोटेट होगा और एयरफ्लो मेंटेन करेगा. इसे आप रिमोट और डायसन ऐप के ज़रिए कंट्रोल कर सकेंगे।

READ MORE : Nuclear activities : ‘पाकिस्तान की अवैध परमाणु गतिविधियां उसकी पुरानी आदत’ : ट्रंप के दावे पर भारत ने दोहराई पुरानी चिंता

पहली बार खरीद रहे हैं Air Purifier? ये गलती कभी मत करना और इन बातों का जरूर  ध्यान रखना

New Air Purifier : इस एयर प्यूरिफायर में इनबिल्ट डिस्प्ले भी है जहां जरूरी इन्फॉर्मेशन फ़्लैश होती हैं. AQI लेवल से लेकर अलग अलग गैस जो ये ट्रैप करता है इसकी जानकारी इस डिस्प्ले पर मिलती है. MyDyson ऐप से इसे कनेक्ट कर सकते हैं और कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं. ऐप इंटरफेस काफी दिलचस्प है और यहां आपको पॉल्यूशन से जुड़ी तमाम जानकारी मिलेगी. इसमें दिए गए इनबिल्ट सेंसर आपके कमरे की हवा को रियल टाइम मॉनिटर करके आपको AQI बताते हैं. Dyson Hot+Cool HP 2 De-NOx की कीमत 68,900 रुपये है, जबकि Dyson Hot+Cool HP1 की कीमत 56,900 रुपये रखी गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *