WhatsApp New Animated Wallpaper: व्हाट्सएप पर लाइव एनिमेटेड वॉलपेपर फीचर लॉन्च, बदल जाएगा आपके चैट का पूरा लुक

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-WhatsApp New Animated Live Wallpaper Chat Feature: भारत में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के चैट एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है। इसी कड़ी में कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स का चैट करने का एक्सपीरिएंस पूरी तरह से बदल जाएगा। इस नए अपडेट के जरिए यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार चैट थीम्स और वॉलपेपर चुन सकते हैं। हालांकि, यह नया फीचर फिलहाल सीमित रूप से केवल iPhone (iOS) यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सऐप में कंपनी ने नए चैट थीम्स को मुख्य रूप से 5 अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया है।

Read More : MP State Election Commission By-Poll Schedule 2026: मध्य प्रदेश में उपचुनावों का बिगुल बजा, सरपंच के 110 और पंच के 4090 पदों पर मतदान

इनमें Featured, Nature, Live, Minimal और Doodle जैसी कैटेगरीज शामिल हैं। हर कैटेगरी का अपना अलग डिजाइन और अंदाज है, जिससे यूजर्स को चैट का लुक बदलने के लिए अधिक विकल्प मिल जाएंगे। हालांकि, एंड्रॉइड यूजर्स के लिए यह फीचर कब तक उपलब्ध कराया जाएगा, इसको लेकर कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Read More : Ambikapur Doctor Dr Meena Gupta Missing Nepal Flood: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में लापता हुईं अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता, विदेश मंत्रालय से साधा गया संपर्क

इस नए अपडेट में सबसे खास ‘Live’ (लाइव) कैटेगरी को माना जा रहा है। इस कैटेगरी में यूजर्स को बैकग्राउंड में ऐसे वॉलपेपर्स मिलेंगे जिनमें स्लो एनिमेशन (Slow Animation) चलता रहेगा, जो चैट्स को और भी आकर्षक बनाने का काम करेगा।

Read More : Janjgir-Champa Crime: उधारी के 2 हजार रुपए मांगने पर विवाद, युवक की हत्या; आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

इसके अलावा Nature श्रेणी में प्राकृतिक दृश्यों वाले और Minimal श्रेणी में सादे व शांत वॉलपेपर दिए गए हैं। अगर आप iPhone यूजर हैं तो इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp की Chat Theme Settings में जाकर Gallery से अपनी पसंद की थीम चुनकर उसे चैट पर लागू कर सकते हैं। चूंकि कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है, इसलिए यह नया फीचर अपडेटेड व्हाट्सऐप वर्जन में ही मिलेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *