HomeNationalIndigo Crisis : इंडिगो की सुबह से 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द,...

Indigo Crisis : इंडिगो की सुबह से 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, DGCA ने FDTL नियम लिया वापस, कब सामान्य होंगी फ्लाइट्स

Date:

Related stories

नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो लगातार गंभीर ऑपरेशनल संकट का सामना कर रही है। क्रू मेंबर्स की भारी कमी और नए FDTL (Flight Duty Time Limitation) नियमों के चलते एयरलाइन का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गुरुवार को ही 250 से अधिक फ्लाइट्स बड़े एयरपोर्ट्स पर रद्द की गईं। शुक्रवार से स्थिति और बिगड़ी, जिससे देशभर में हजारों उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा।

विभिन्न एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गईं, जबकि कई फ्लाइट्स घंटों देरी से चलीं। जिन रूट्स पर उड़ानें रद्द हुईं उनमें बेंगलुरु, सूरत, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली, इंदौर, मुंबई और भोपाल जैसे बड़े शहर शामिल हैं। इस वजह से कई एयरपोर्ट्स पर यात्री लंबे इंतजार में फंसे रहे और जगह-जगह अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

DGCA ने क्रू मेंबर्स के लिए आदेश वापस लिए
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार दोपहर एयरलाइन क्रू के लिए हर हफ्ते आराम के आदेश वापस ले लिए। DGCA ने बताया कि ऑपरेशनल दिक्कतों और ऑपरेशन की स्थिरता को देखते हुए यह फैसला लिया गया। हालांकि, DGCA के निर्देश वापस लेने के बावजूद इंडिगो की उड़ानों के सामान्य होने में कम से कम 48 घंटे लग सकते हैं।

Read More : Ram Raja Temple : 400 साल पुराने अखाड़ा मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी व चांदी का मुकुट गायब

बड़े एयरपोर्ट्स पर उड़ानों का हाल
विभिन्न एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की स्थिति गंभीर रही। बेंगलुरु, सूरत, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली, इंदौर, मुंबई और भोपाल के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। गुरुवार को मुंबई में 118 फ्लाइट्स रद्द हुईं और कई उड़ानें 23 घंटे या उससे अधिक लेट रहीं। दिल्ली एयरपोर्ट से सभी डोमेस्टिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।

Read More : Gold-Silver Price Today : आज फिर टूटा सोना! चांदी भी लुढ़की… देखें आपके शहर में क्या है नया रेट

ऑपरेशनल चुनौतियों का खुलासा

नए FDTL नियमों के अनुसार, एयरबस A320 को ऑपरेट करने के लिए इंडिगो को 2,422 कैप्टन और 2,153 फर्स्ट ऑफिसर की जरूरत है। वर्तमान में इसके पास 2,357 कैप्टन और 2,194 फर्स्ट ऑफिसर हैं। एयरलाइन के मुताबिक, अनदेखी ऑपरेशनल चुनौतियों के कारण पूरे नेटवर्क में बाधाएं आई हैं। इंडिगो रोजाना 2,300 से अधिक उड़ानें संचालित करती है और घरेलू बाजार में 60% हिस्सेदारी रखती है।

यात्रियों पर भारी असर
सभी बड़े एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रद्द होने के कारण अफरा-तफरी मची रही। चेन्नई में शाम 6 बजे तक इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द की गईं। एयरलाइन ने यात्रियों से संपर्क करने और उड़ानों का स्टेटस चेक करने की अपील की है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here