Zootopia 2 : Zootopia 2 में श्रद्धा कपूर की एंट्री- हिंदी वर्ज़न में देंगी अपनी आवाज़

VIKASH KHALKHO
Zootopia 2

Zootopia 2 : मुंबई : 2024 श्रद्धा कपूर के नाम रहा। स्त्री 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद, जो अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है, श्रद्धा फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में थामा के ट्रेलर लॉन्च में नज़र आईं श्रद्धा अब एक और बड़ा सरप्राइज लेकर आ रही हैं। 8 नवंबर, शनिवार को उन्होंने ऐलान किया कि वो डिज़्नी की एनिमेटेड फिल्म Zootopia 2 के हिंदी वर्ज़न में अपनी आवाज़ देंगी। छोटी स्त्री के बाद श्रद्धा अब एनिमेशन की दुनिया में भी धमाल मचाने को तैयार हैं।

श्रद्धा कपूर का बड़ा सरप्राइज़ सामने आ गया है। शुरुआत में माना जा रहा था कि 8 नवंबर का उनका स्पेशल इवेंट उनकी अगली फिल्म ईथा (Eetha) से जुड़ा होगा, जो दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले और लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, यह इवेंट ईथा से संबंधित नहीं है। दरअसल, श्रद्धा कपूर डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित एनिमेटेड फिल्म *Zootopia 2* के हिंदी वर्ज़न में अपनी आवाज़ देने जा रही हैं। यही घोषणा 8 नवंबर को की जाएगी। *स्त्री 2* की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद श्रद्धा अब एनिमेशन की दुनिया में कदम रखकर अपने प्रशंसकों को नया तोहफ़ा देने को तैयार हैं।

READ MORE : Mumbai hostage crisis : मुंबई : रा स्टूडियो में 17 बच्चों सहित 19 लोगों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में ढेर

श्रद्धा कपूर - विकिपीडिया

Zootopia 2 : श्रद्धा की आवाज़ बहुत प्यारी और अभिव्यक्तिपूर्ण है। उन्होंने पहले कभी किसी हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म के लिए डबिंग नहीं की थी। बच्चों और फैमिली ऑडियंस के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए, उन्हें Zootopia 2 के लिए परफेक्ट माना गया। उन्होंने तुरंत हामी भर दी। पहले भी श्रद्धा डिज़्नी से जुड़ी रह चुकी हैं ABCD 2 (2015) में वो डिज़्नी की हीरोइन रह चुकी हैं, और अब एक बार फिर वॉल्ट डिज़्नी एनीमेशन स्टूडियोज़ के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं।”

READ MORE : Sarkari Naukari : टीजीटी टीचर्स के लिए शानदार मौका 5346 पदों पर भर्ती शुरू, आज है आवेदन की अंतिम तिथि…जल्द करें आवेदन

Zootopia 2 : Zootopia 2 साल 2016 की सुपरहिट एनिमेटेड फिल्म Zootopia का सीक्वल है, जिसमें एक पुलिस ऑफिसर खरगोश और एक चालाक लोमड़ी मिलकर एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हैं। यह फिल्म उस वक्त ग्लोबली 1 बिलियन डॉलर से ज़्यादा की कमाई कर चुकी थी। दिलचस्प बात यह है कि Zootopia 2 ही श्रद्धा कपूर की एकमात्र एनिमेटेड फिल्म नहीं है। वह मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की आने वाली फिल्म छोटी स्त्री छोटी स्त्री का भी हिस्सा हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *