Tuesday, August 18, 2026
Home Entertainment Salman Khan And MS Dhoni : सलमान-धोनी की जोड़ी ने जीता दिल!...

Salman Khan And MS Dhoni : सलमान-धोनी की जोड़ी ने जीता दिल! भाईजान के फार्महाउस पर ‘कैप्टन कूल’ की एंट्री

salman dhoni
सलमान और धोनी की दोस्ती

मुंबई:  बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान और क्रिकेट के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी—अगर ये दोनों एक फ्रेम में आ जाएं, तो फैन्स का दिल धड़कना लाजमी है। ठीक ऐसा ही हुआ है सलमान खान के 60वें जन्मदिन से पहले, जब उनकी एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।

भाईजान के बर्थडे का ‘ब्लॉकबस्टर’ माहौल

27 दिसंबर को सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इसी दिन उनकी अपकमिंग फिल्म ‘Battle of Galwan’ को लेकर भी बड़ा धमाका होने की उम्मीद है। फौजी अवतार में सलमान का फर्स्ट लुक पहले ही तहलका मचा चुका है और अब फैन्स को टीजर का इंतजार है।

पनवेल फार्महाउस से निकली दोस्ती की कहानी

इस बीच, सलमान खान के जीजा और फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर दी, जिसने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया। तस्वीर सलमान के पनवेल फार्महाउस की है, जहां भाईजान के साथ नजर आ रहे हैं एमएस धोनी और पॉप सेंसेशन एपी ढिल्लों

कीचड़ में सने, लेकिन स्वैग फुल ऑन

यह फोटो ATV राइड के बाद की है। तीनों स्टार्स मिट्टी और कीचड़ से सने हुए हैं, लेकिन चेहरे पर वही स्टार वाला स्वैग साफ नजर आ रहा है। सलमान और धोनी को एक-दूसरे के इतने करीब देखकर फैन्स पूछ रहे हैं—“ये दोस्ती कब से?”

Read More : Big News : 20 साल बाद एक मंच पर उद्धव-राज! महाराष्ट्र की राजनीति में नया अध्याय

स्पोर्ट्स और सिनेमा का परफेक्ट मसाला

यह मुलाकात भले ही अनौपचारिक हो, लेकिन इसमें एंटरटेनमेंट और क्रिकेट की दुनिया का तगड़ा तड़का लग गया है। इससे पहले भी सलमान खान, धोनी के बर्थडे पर उनकी फैमिली के साथ दिख चुके हैं।

भाईजान का बर्थडे हो, फौजी अवतार हो और साथ में धोनी—कहना गलत नहीं होगा कि यह दिसंबर पूरा एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here