Big News : ताइवान में कांपी धरती! 6.1 तीव्रता का भूकंप… चीन, जापान और फिलीपींस तक झटके

ताइपे  : ताइवान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बुधवार शाम को एक बार फिर धरती कांप उठी। स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 5:47 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि भूकंप के झटके ताइवान तक सीमित नहीं रहे, बल्कि चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए।

कहां था भूकंप का केंद्र

ताइवान की सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (CWA) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से 10.1 किलोमीटर उत्तर में स्थित था। इसकी गहराई जमीन के भीतर 11.9 किलोमीटर मापी गई, जिसकी वजह से झटके तेज महसूस हुए।

कितनी रही तीव्रता

ताइवान में भूकंप की तीव्रता को 1 से 7 के पैमाने पर मापा जाता है।

  • ताइतुंग काउंटी में तीव्रता स्तर 5 दर्ज किया गया

  • हुलिएन और पिंगतुंग काउंटी में स्तर 4 तक झटके महसूस हुए

नुकसान की कोई सूचना नहीं

नेशनल फायर एजेंसी ने बताया कि अभी तक किसी भी इलाके से नुकसान या हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। आपदा प्रबंधन एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Read More : C.G News : रायगढ़ में धान खरीदी लापरवाही, हल्का पटवारी सस्पेंड! सरकार की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

TSMC फैक्ट्रियों पर नहीं पड़ा असर

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी TSMC ने भी बयान जारी कर कहा कि भूकंप की तीव्रता इतनी नहीं थी कि द्वीप पर मौजूद उसकी फैक्ट्रियों को खाली कराने की जरूरत पड़े।

पिछले बड़े भूकंप की डरावनी याद

गौरतलब है कि 3 अप्रैल 2024 को ताइवान के हुलिएन क्षेत्र में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जो पिछले 25 वर्षों में सबसे शक्तिशाली था। उस आपदा में 19 लोगों की मौत, 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे और भारी तबाही हुई थी। वहीं, 1999 के ची-ची भूकंप (7.7) में 2400 से अधिक लोगों की जान गई थी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories