CG CRIME : अरपा नदी में मिला हाईकोर्ट अधिवक्ता का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME : बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अरपा नदी में बने पुराने पुल के पास एक शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान भाटापारा निवासी और हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो मंगला क्षेत्र में रहते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

CG CRIME : जानकारी के मुताबिक, बीती रात की तरह रिवर व्यू और अरपा पुलों पर कई युवक मौजूद थे। कुछ लोग मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे, तभी उन्हें नदी की तेज धार में किसी व्यक्ति का हाथ नजर आया। यह देखते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों से पूछताछ कर लाश को निकालने की तैयारी शुरू की। देर रात एसडीआरएफ टीम ने मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

CG CRIME : मृतक अधिवक्ता राहुल अग्रवाल मूल रूप से भाटापारा के रहने वाले थे और पिछले सात वर्षों से मंगला में रहकर हाईकोर्ट में वकालत कर रहे थे। गुरुवार की रात वे अपने एक दोस्त की शादी में मोपका गए थे। रात करीब 12 बजे उनकी कार अरपा पुल के बीचोंबीच खड़ी मिली। कार को लावारिस हालत में देखकर लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद रात तीन बजे पुलिस ने वाहन को थाने ले जाया। इस बीच अधिवक्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

CG CRIME : नदी में जिस स्थान पर शव मिला, वह पुल के ठीक नीचे था जहां कार खड़ी थी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

READ MORE:  Travel Advisory : घंटों की मशक्कत के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम बहाल, फ्लाइट ऑपरेशंस दुरुस्त, 800 फ्लाइट्स पर असर

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *