Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: जनपद पंचायत माकड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण व मनरेगा को...

CG NEWS: जनपद पंचायत माकड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण व मनरेगा को लेकर मनाया गया आवास एवं रोजगार दिवस

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रोशन सेन/ माकड़ी: जनपद पंचायत माकड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवास दिवस एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।

CG NEWS: कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवास निर्माण की विभिन्न किश्तों, समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मनरेगा योजना के अंतर्गत मिलने वाले रोजगार, मजदूरी भुगतान, जॉब कार्ड, कार्य मांग प्रक्रिया एवं पारदर्शिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा की गईं।

CG NEWS: इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनकी समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाना और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना रहा। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here