CG NEWS: CM विष्णु देव साय ने दिखाए तेवर, बोले-जेम पोर्टल से होने वाली शासकीय खरीदी में अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई

0
1137
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में तेजी से काम करने की अपील करते हुए, समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। बैठक में पूंजीगत व्यय, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता को लेकर अहम निर्देश दिए गए।

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से शासन का कामकाज पारदर्शी हुआ है और सुशासन की दिशा में यह एक बड़ी पहल है। उन्होंने बताया कि अधिकतर विभागों में यह प्रणाली लागू हो चुकी है, और शेष विभागों को इसे दिसंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

CG NEWS: सड़कों के रखरखाव और सुगम आवागमन की दिशा में सुधार के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जेम पोर्टल के माध्यम से की जाने वाली सरकारी खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्व-मूल्यांकन कर अपनी कार्यशैली में सुधार लाने के लिए भी कहा।

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने पूंजीगत व्यय को राज्य की आधारभूत संरचना के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित होता है। इस वर्ष राज्य का बजट पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक रखा गया है और “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में इसे मनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट में शामिल कार्यों की स्वीकृति समय पर दी जाए, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और निर्माण कार्यों की शुरुआत में कोई देरी न हो।

CG NEWS: उन्होंने बरसात के बाद बचे दो महीनों को निर्माण कार्यों के लिए उपयोगी बताते हुए सभी विभागों से समयसीमा में कार्य पूरे करने को कहा। जिन विभागों का पूंजीगत व्यय पिछली बार से कम रहा है, उन्हें कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने सचिवों से यह भी कहा कि वे आमजन की समस्याओं को गंभीरता और धैर्य से सुनें। प्रभारी सचिवों को अपने-अपने जिलों का प्रत्येक दो माह में भ्रमण कर योजनाओं की समीक्षा करने को कहा गया।

CG NEWS: कार्य संस्कृति को सुधारने के लिए 1 दिसंबर से मंत्रालय में उप सचिव स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों तक के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को समयपालन और जवाबदेही का पालन करने की हिदायत दी।

CG NEWS: मुख्य सचिव विकास शील ने जानकारी दी कि बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव पी. दयानंद, सचिव राहुल भगत सहित तमाम विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Share The News
0
0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here