Mauganj Crime : अभय मिश्रा /मऊगंज : मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है… जहां एक बेटे और पत्नी ने मिलकर ही बुज़ुर्ग पिता को मौत के घाट उतार दिया। वजह इतनी छोटी कि सुनकर भी इंसानियत शर्मसार हो जाए। दुर्गा पंडाल में बहू को नाचने से रोकना बुज़ुर्ग को इतना भारी पड़ा कि बेटे और पत्नी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Mauganj Crime : ये तस्वीरें हैं मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र की… जहां 62 वर्षीय रामरति विश्वकर्मा की हत्या उसके ही परिवार ने कर दी। मामला 29 सितंबर की रात का है… जब दुर्गा पंडाल में अपनी बहू को नाचने से रोकने पहुंचे रामरति पर उसके बेटे वेदप्रकाश, नाती सोनू और पत्नी ने मिलकर हमला कर दिया। पहले सोनू ने फावड़े से वार किया… फिर बेटे और पत्नी ने लाठियों से पिटाई कर दी… जिससे मौके पर ही रामरति की मौत हो गई।हत्या की सूचना मिलते ही हनुमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज़ 24 घंटे के भीतर आरोपी बेटे वेदप्रकाश, नाती सोनू और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर बीएनएस की धारा 103 (1), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
Mauganj Crime : सोचिए… जिस पिता ने बेटे को पाला, परिवार को संभाला… वही बेटा अपनी मां और बेटे के साथ मिलकर बाप का कातिल बन गया। महज़ बहू को नाचने से मना करना इस कदर नागवार गुज़रा कि पूरा परिवार ही हत्यारा बन गया। यह वारदात इंसानियत और रिश्तों दोनों को शर्मसार कर देने वाली है।









