Video Viral : रीवा में CMHO कार्यालय बना बेडरूम…

Parivesh
Video Viral : रीवा में CMHO कार्यालय बना बेडरूम...

रीवा। Video Viral : रीवा के CMHO कार्यालय में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कार्यालय में ड्यूटी के दौरान जिला लेखपाल को सोते हुए पाया गया।

Video Viral : जब अन्य कर्मचारियों ने इसे लेकर उन्हें टोका, तो उन्होंने बेहद आश्चर्यजनक जवाब दिया: “हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता, हमें सभी बड़े अफसर अच्छी तरह जानते हैं।”

इस घटना ने कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है। वहीं, प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह मामला रीवा में सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *