MP NEWS: भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी: 25 दिन चली बहस के बाद फैसला सुरक्षित, अब कोर्ट के निर्णय पर टिकी सबकी नजर

MP NEWS:  Dhar की बहुचर्चित और ऐतिहासिक भोजशाला मामले में इंदौर हाईकोर्ट में चल रही लंबी सुनवाई अब पूरी हो गई है। करीब 24 से 25 दिनों तक चली लगातार सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब दोनों पक्षों के साथ पूरे प्रदेश की नजर कोर्ट के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई है।

6 अप्रैल से शुरू हुई थी नियमित सुनवाई

MP NEWS: जानकारी के मुताबिक 6 अप्रैल 2026 से इंदौर हाईकोर्ट में भोजशाला मामले की नियमित सुनवाई शुरू हुई थी। इस दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं, प्रतिवादियों और इंटरविनर्स सहित सभी पक्षों की दलीलों को विस्तार से सुना।

MP NEWS: मामले में पांच याचिकाओं और तीन इंटरवेंशन एप्लिकेशन पर बहस हुई, जिसमें सभी पक्षों ने अपने-अपने दस्तावेज, साक्ष्य और कानूनी तर्क कोर्ट के सामने पेश किए।

2100 पेज की एएसआई रिपोर्ट पर हुई गहन बहस

MP NEWS: सुनवाई के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा प्रस्तुत करीब 2100 पेज की वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट बहस का मुख्य केंद्र रही। रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों, निष्कर्षों और सर्वे की प्रक्रिया को लेकर कोर्ट में विस्तृत चर्चा हुई।

READ MORE: Gwalior Road Accident : भितरवार: दंदरौआ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी; 3 वर्षीय मासूम की मौत, छह लोग घायल

MP NEWS: अंतिम चरण की सुनवाई में वक्फ पक्ष ने 1935 के गजट नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए अपना पक्ष रखा, जबकि एएसआई ने सर्वे प्रक्रिया और रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर उठाए गए सवालों का जवाब दिया।

हिंदू पक्ष ने सर्वे रिपोर्ट को बताया मजबूत साक्ष्य

MP NEWS: भोजशाला मुक्ति यज्ञ समिति के संयोजक Gopal Sharma ने कहा कि भोजशाला को किसी सर्वे की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन एएसआई सर्वे में मिले साक्ष्य हिंदू पक्ष के दावे को और अधिक मजबूत करते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि कोर्ट का फैसला तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर आएगा।

कोर्ट वेकेशन के बाद आ सकता है फैसला

MP NEWS: मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अब फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि कोर्ट वेकेशन के बाद इस संवेदनशील और बहुचर्चित मामले में फैसला सुनाया जा सकता है।

READ MORE: MP NEWS: आलीराजपुर में जनसुनवाई के दौरान गूंजे जनता के मुद्दे, कलेक्टर नीतू माथुर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

दोनों पक्षों में बढ़ी उत्सुकता

MP NEWS: भोजशाला मामले को लेकर दोनों पक्षों में उत्सुकता और हलचल बनी हुई है। लंबे समय से चल रहे इस विवाद में अब सभी को हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories