MP NEWS: Alirajpur कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। जनसुनवाई में कलेक्टर Neetu Mathur ने एक-एक आवेदक की समस्या गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए।
कैंसर पीड़ित महिला ने लगाई मदद की गुहार
MP NEWS:जनसुनवाई में ग्राम गिराला निवासी श्रीमती दिनाबाई चौहान ने आवेदन देकर बताया कि वह पिछले एक वर्ष से कैंसर से पीड़ित हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने शासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने मांगा हैंडपंप
MP NEWS:उदयगढ़ तहसील अंतर्गत लक्ष्मण फलिया के ग्रामीणों ने आवेदन देकर गांव में हैंडपंप नहीं होने की समस्या बताई। ग्रामीणों के अनुसार पेयजल के लिए उन्हें करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित कुएं पर निर्भर रहना पड़ता है, जो गर्मी में सूख जाता है। महिलाओं को तेज धूप में दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने शासन से नए हैंडपंप खनन की मांग की। इसके अलावा पिपरानी फलिया, आम वाला फलिया, राजगोलिया मुहड़ा फलिया, भयड़िया फलिया और ग्राम लक्ष्मणी सहित कई गांवों से भी पेयजल समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने पीएचई विभाग को सभी मामलों में जांच कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
भूमि विवाद और राजस्व मामलों के आवेदन भी पहुंचे
MP NEWS:जनसुनवाई में भूमि कब्जा, नामांतरण, बंटवारा, वेतन भुगतान, अतिक्रमण और अन्य राजस्व विवादों से जुड़े कई आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी मामलों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए और कार्रवाई की जानकारी आवेदकों को भी दी जाए।
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
MP NEWS:जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ Sanghamitra Gautam, संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल, एसडीएम वीरेंद्र बघेल, निधि मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमें सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।









