Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh Indore indore-census-workers-honoured:इंदौर में समय से पहले पूरा हुआ जनगणना कार्य, उत्कृष्ट कर्मचारियों को...

indore-census-workers-honoured:इंदौर में समय से पहले पूरा हुआ जनगणना कार्य, उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिला सम्मान

indore-census-workers-honoured: इंदौर जिले में जनगणना का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम के कर्मचारी भी घर-घर पहुंचकर मकानों की गणना में जुटे हुए हैं। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा वार्डवार कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके तहत कई कर्मचारियों ने तय समय से पहले ही अपना काम पूरा कर लिया।

indore-census-workers-honoured: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मंगलवार को नगर निगम द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की।

indore-census-workers-honoured: निगम प्रशासन ने कहा कि जनगणना जैसा जिम्मेदारी भरा कार्य कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से ही सफल हो पाता है। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे सम्मान कार्यक्रम कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ बेहतर कार्य संस्कृति को भी प्रोत्साहित करते हैं।

indore-census-workers-honoured: कार्यक्रम में नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here