HomeMadhya PradeshIndore News : शिलांग में राजा रघुवंशी की संदिग्ध मौत, परिवार ने...

Indore News : शिलांग में राजा रघुवंशी की संदिग्ध मौत, परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग, पत्नी सोनम अब भी लापता

Date:

Related stories

Indore News : इंदौर : इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी गहराती जा रही है। हनीमून पर गए राजा का शव 11 दिन बाद शिलांग के एक गहरे जंगल में खाई में मिला, जबकि उनकी पत्नी सोनम अब तक लापता है। राजा का पार्थिव शरीर लेने परिवार शिलांग पहुंच चुका है, लेकिन उन्होंने वहीं अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है। परिवार का कहना है कि वे राजा का अंतिम संस्कार इंदौर में करना चाहते हैं ताकि माता-पिता को अंतिम दर्शन मिल सकें।

Indore News : पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में राजा की हत्या की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डाओ (पेड़ काटने वाला हथियार) भी बरामद कर लिया है। पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने बताया कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Indore News : हालांकि, राजा के परिवार ने मेघालय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उनके अनुसार, राजा का पर्स, चेन, अंगूठी, बैग, ब्रेसलेट और पावर बैंक अब तक नहीं मिले हैं।

Indore News : 23 मई को दंपति की स्कूटी जीपीएस लोकेशन के मुताबिक कुछ देर एक स्थान पर रुकी थी। उसी क्षेत्र के पास सोनम का टूटा मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त हथियार मिला है, लेकिन पुलिस ने इनके बीच संबंध स्पष्ट नहीं किया है।

Indore News : घटना की परिस्थितियां आत्महत्या की संभावना को नकारती हैं। राजा का शव जिस खाई में मिला, उसके ऊपर पांच फीट ऊंची दीवार है। स्कूटी भी शव से 25 किलोमीटर दूर मिली थी। परिवार का कहना है कि राजा और सोनम की शादी आपसी सहमति से हुई थी और उनके बीच या परिवार में कोई विवाद नहीं था।

Indore News : परिवार को शक है कि इस मामले में स्थानीय लोगों की भूमिका हो सकती है। आखिरी बार राजा ने गाइड से डबल डेकर ब्रिज घूमने की बात कही थी और दोपहर 1:43 पर उसने कॉफी और केला खाने का जिक्र किया था। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिवार सोनम के जीवित होने की उम्मीद कर रहा है और पूरे मामले की निष्पक्ष व गहन जांच की मांग कर रहा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here