MP NEWS : क्षेत्र में वन्यजीव का आतंक, अभी तक 6 लोगों की हुई मौत,, पहुंचे सांसद व जिलाध्यक्ष सीएम ने परिजनों से की चर्चा

Sanjay Sahu

MP NEWS : बड़वानी : बड़वानी जिले की राजपुर विकासखंड के ग्राम लिंम्बई सहित आसपास के दो अन्य गांव में वन्य जीव आतंक का पर्याय बना हुआ है अज्ञात वन्य जीव के द्वारा 17 लोगो को काटकर घायल किया गया था जिसमें से तक छह लोगों की मौत हो चुकी है वही घायलों का उपचार जारी है वन विभाग ग्रामीणों के निशानदेही पर अज्ञात वन्य जीव की तलाश में जुटा हुआ है।

MP NEWS : वही आज बुधवार 11 बजे के दरमियान लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए पहुंचे इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से पीड़ित परिवार के लोगों से चर्चा करवाई गई। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतक को के परिवार जनों को 8-8 लाख रुपए की मुआवजा राशि का स्वीकृति पत्र सोपा है। साथी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *