Saturday, May 16, 2026
32.1 C
Raipur

MP News : आदिवासी इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला, सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग खामोश

सिंगरौली: जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर दिन-ब-दिन चिंताजनक होती जा रही है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी नाक में दम किए बैठे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कोलकाता, दिल्ली और अन्य राज्यों से आए कथित डॉक्टर बिना किसी डिग्री, पंजीकरण या पहचान पत्र के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इनके क्लिनिक पर न कोई बीमारी का बैनर है और न ही चिकित्सा पद्धति का प्रमाण, फिर भी ये गंभीर बीमारियों का इलाज करने का दावा करते हैं।

Read News : UP Crime News : शादीशुदा शख्स और नाबालिग महबूबा ने जहर खाकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर बेसुध मिले दोनों

झोलाछाप डॉक्टरों का दावा:
ग्रामीणों ने बताया कि ये डॉक्टर खुद को एमबीबीएस या विशेषज्ञ डॉक्टरों से बेहतर बताते हैं। पेट दर्द से लेकर गंभीर हृदय रोग तक, सभी मरीजों के लिए इन्हीं के ‘एक ही इलाज’ की दवा और इंजेक्शन होते हैं। इससे न केवल चिकित्सा विज्ञान की अवमानना होती है, बल्कि मरीजों की जान पर भी खतरा पैदा होता है।

जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी:
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और बीएमओ पंकज सिंह को इस मामले की जानकारी दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक पर जाते हैं, लेकिन केवल औपचारिकता पूरी कर लौट आते हैं।

Read News : Car collision : दिल्ली BMW हादसा : बेटे के जन्मदिन पर पिता की अर्थी, नवजोत सिंह की अचानक मौत से परिवार में मातम

झोलाछाप डॉक्टरों का नेटवर्क:
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये डॉक्टर पूरे जिले में फैला नेटवर्क चला रहे हैं। उनके आने और काम करने की जानकारी किसी को नहीं है, लेकिन उनका असर शासन-प्रशासन तक दिखता है।

आदिवासी जनता सबसे अधिक प्रभावित:
दूरस्थ क्षेत्रों में सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का अभाव है। झोलाछाप डॉक्टर सस्ते इलाज और तुरंत आराम का लालच देकर आदिवासी जनता को अपने जाल में फंसाते हैं। कई बार गलत दवा और इंजेक्शन से मरीजों की हालत बिगड़ जाती है।

कलेक्टर पर टिकी निगाहें:
जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नाराज जनता अब जिला कलेक्टर से उम्मीद लगाए बैठी है। लोग चाहते हैं कि कलेक्टर पूरे मामले की गंभीरता से जांच करें और झोलाछाप डॉक्टरों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करें।

Read News : ITR Status : 15 सितंबर की डेडलाइन खत्म, अब टैक्स रिफंड का इंतजार, ऐसे चेक करे अपना ITR स्टेटस

सवाल बड़ा है:
जब राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और जनता तक बेहतर इलाज पहुंचाने का दावा करती है, तब सिंगरौली में आदिवासी जनता की जिंदगी आखिर किसके भरोसे है? क्या जिला प्रशासन जागेगा, या आदिवासी जनता झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही का शिकार होती रहेगी?

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories