MP News : अपहरण और देह-व्यापार : शादीशुदा बुआ ने अपनी ही भतीजी को प्रेमी के साथ मिलकर बेचा, पुलिस ने राजस्थान से छुड़ाया

VIKASH KHALKHO

चोरहटा| चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपहरण कर राजस्थान के झुंझुनू में बेची गई एक किशोरी को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ढूंढ निकाला। दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी ने जब पुलिस को पूरे मामले की दास्तान सुनाई तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। दरअसल, इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड सतना की रहने वाली किशोरी की शादीशुदा बुआ निकली।

पीड़िता के बयान के अनुसार: पीड़िता ने बताया कि उसकी बुआ सोशल साइट्स के माध्यम से राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले दावत अली से जुड़ी और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान, अशोक नगर में ब्याही गई किशोरी की दूसरी बुआ भी दावत अली के दोस्त दीपक कुमार के संपर्क में आ गई। चारों के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा, जिसकी जानकारी किशोरी को भी हो गई थी।

इसी दौरान, दोनों शादीशुदा महिलाओं के प्रेमी झुंझुनू से चलकर रीवा पहुंचे और यहां से किशोरी सहित उसकी दोनों बुआ को लेकर राजस्थान गए। वहां उन्होंने किशोरी को बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस की कार्रवाई: किशोरी के गायब होने के बाद परिजनों ने चोरहटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर न सिर्फ आरोपियों को पकड़ा, बल्कि किशोरी को भी ढूंढ निकाला।

डॉ. रितु उपाध्याय, नगर पुलिस अधीक्षक, रीवा – इस संबंध में सीएसपी डॉ. रितु उपाध्याय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। बुआ ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किशोरी को बेचा या नहीं, इस एंगल से भी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बुआ, उसके प्रेमी दावत अली और उसके दोस्त दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। इस मामले में कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *