Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : रायपुर न्यूड पार्टी विवाद: दो युवक हिरासत में, क्राइम...

Raipur News : रायपुर न्यूड पार्टी विवाद: दो युवक हिरासत में, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित न्यूड पार्टी पोस्टर ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। पार्टी के पोस्टर में शराब और अश्लील गतिविधियों का खुला न्योता दिए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

Raipur News : एसएसपी कार्यालय पहुंचे युवक, हिरासत में लिए गए

Raipur News : जानकारी के अनुसार, पोस्टर से जुड़ा विवाद बढ़ने के बाद दो युवक अपनी सफाई देने रायपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

Raipur News : कांग्रेस ने जताया विरोध

Raipur News : विवाद के बाद कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि रायपुर जैसे शहर में ऐसी गतिविधियां किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। कांग्रेस ने आयोजकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Raipur News : इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था पोस्टर

Raipur News : विवादित पोस्टर इंस्टाग्राम अकाउंट @sinful\_writer1 से पोस्ट किया गया था। इसमें ‘न्यूड पार्टी’ और ‘स्ट्रेंजर हाउस पार्टी’ जैसे नामों से आयोजन का प्रचार किया गया। बताया गया कि पार्टी 21 सितंबर को होनी थी, लेकिन न तो स्थान का खुलासा हुआ और न ही आयोजकों की पहचान स्पष्ट है।

Raipur News : मंत्री बोले – भारतीय संस्कृति पर हमला

Raipur News : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भारत संतों और परंपराओं का देश है, यहां ऐसे आयोजनों की कोई जगह नहीं है। वहीं, गृहमंत्री विजय शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि कोई ऐसा आयोजन करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

Raipur News : पुलिस जांच तेज, डिजिटल सबूतों की पड़ताल

Raipur News : एसएसपी लाल उमेद सिंह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस तरह की पार्टियों को किसी भी हाल में अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस अब वायरल पोस्टर से जुड़े सभी डिजिटल अकाउंट्स की जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच को उम्मीद है कि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

Raipur News : शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म

Raipur News : वायरल पोस्टर के बाद रायपुर में चर्चाएं तेज हैं। लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं कि यह मामला एक रियल आयोजन का है या केवल सोशल मीडिया की सनसनी। जांच जारी है, जल्द पुलिस पूरी रिपोर्ट सामने लाने की बात कह रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here