Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर स्थानांतरित एसपी आंजनेय वार्ष्णेय को बिलासपुर रेंज...

CG NEWS: केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर स्थानांतरित एसपी आंजनेय वार्ष्णेय को बिलासपुर रेंज में दी गई भावभीनी विदाई

गौरी शंकर गुप्ता/बिलासपुर : पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में गुरुवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.) के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग के सानिध्य में संपन्न हुआ।

समारोह में आईजी श्री गर्ग ने श्री वार्ष्णेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्री वार्ष्णेय एक सफल, कर्तव्यनिष्ठ एवं सत्यनिष्ठ अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्यकुशलता की नई मिसाल पेश की।

आईजी श्री गर्ग ने कहा कि साइबर अपराधों पर श्री वार्ष्णेय की गहरी पकड़ तथा सामुदायिक पुलिसिंग के प्रति उनका समर्पण विभाग के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।

उल्लेखनीय है कि श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने 23 अप्रैल 2025 से 08 मई 2026 तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व वे धमतरी एवं कोंडागांव जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विदाई समारोह में श्री वार्ष्णेय ने सम्मान के लिए पुलिस महानिरीक्षक एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण के बाद भी विभाग को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे सदैव सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शर्मा सहित बिलासपुर रेंज कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शर्मा द्वारा किया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here