Raipur News: मैग्नेटो माॅल में तोड़फोड़, 7 गिरफ्तार, आक्रोश में बजरंग दल ने तेलीबांधा थाने के पास किया चक्काजाम,देखें वीडियो

Raipur News:रायपुर। कांकेर के आमाबेड़ा में हुये धर्मांतरित महिला के शव को दफ़नाने को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ था। इसी के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने बीते 24 दिसंबर को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया था। रायपुर में बंद करवाने निकले प्रदर्शनकारियों ने तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो माॅल में घुसकर क्रिसमस में की गई सजावट को तोड़फोड़ दिया था।

 

Raipur News:तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। मामले ने जब तूल पकड़ा तो तेलीबांधा पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के विरोध में आज बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में तेलीबांधा थाने पहुंचे और सामूहिक गिरफ्तारी की मांग करते हुये सड़क पर बैठ गये।

 

Raipur News: भीड़ की वजह से तेलीबांधा की सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर उन्हें रास्ते से हटा कर जाम खुलवाने में लगी हुई है। फिलहाल थाने के सामने अभी भी सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद हैं और गिरफ्तार लोगों को छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Hospital License Cancelled: चिकित्सा के नाम पर मौत का खेल: GPM में दो महिलाओं की जान लेने वाला ‘डी.डी. हॉस्पिटल’ सील, बिना डॉक्टर...

CG Hospital License Cancelled: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM)...

Related Articles

Popular Categories