HomeChhattisgarhCG NEWS: बिरनपुर हिंसा केस: विधायक ईश्वर साहू समेत 23 गवाहों के...

CG NEWS: बिरनपुर हिंसा केस: विधायक ईश्वर साहू समेत 23 गवाहों के बयान शुरू, CBI ने खोले नए राज़

Date:

Related stories

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के चर्चित बिरनपुर हिंसा मामले में बुधवार से ट्रायल शुरू हो गया है। इस केस की सुनवाई रायपुर की स्पेशल कोर्ट में हो रही है। जांच पूरी करने के बाद सीबीआई (Central Bureau of Investigation) ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। सीबीआई की चार्जशीट में पुलिस टीम पर भीड़ द्वारा किए गए पथराव का भी उल्लेख है।

CG NEWS: मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ट्रायल के दौरान साजा विधायक ईश्वर साहू समेत 23 गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। यह प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी। गवाहों के साथ-साथ घटना स्थल से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी कोर्ट में पेश किए जा सकते हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसके बाद आगे की जांच में 6 और लोगों के नाम जोड़े गए। अब इस मामले में कुल 18 आरोपी बनाए गए हैं, जिनमें 6 पर पुलिस पर पथराव करने के आरोप हैं।

CG NEWS: सीबीआई की जांच रिपोर्ट में यह सामने आया कि बिरनपुर गांव में हुई साम्प्रदायिक हिंसा और विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम को रोकने के लिए पथराव किया। रिपोर्ट के अनुसार, साजा थाना के सब-इंस्पेक्टर बिनुराम ठाकुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। जब पुलिस ने भुनेश्वर को भीड़ से छुड़ाने की कोशिश की, तो भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

CG NEWS: यह पूरा मामला 11 अप्रैल 2023 का है, जब बच्चों के बीच साइकिल टकराने को लेकर विवाद हुआ था। मामूली झगड़े ने जल्द ही गंभीर रूप ले लिया। गांव में पंचायत बुलाई गई, लेकिन बैठक के दौरान ही माहौल बिगड़ गया और मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसी दौरान भीड़ ने भुनेश्वर साहू को पकड़कर मस्जिद के पास वाली गली में घसीट लिया।

CG NEWS: सीबीआई की जांच में सामने आया कि आरोपी अब्बास मोहम्मद सहित कई लोगों ने पत्थर, ईंट और चाकू से हमला किया था। भीड़ ने भुनेश्वर को बेरहमी से पीटा और घायल अवस्था में वहीं छोड़ दिया। पिता ईश्वर साहू और मां के मौके पर पहुंचने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

 

CG NEWS: भुनेश्वर साहू के पिता और वर्तमान विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस मामले की सीबीआई जांच की घोषणा की थी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here