रायपुर DKS अस्पताल में बिस्तर पर पड़े मरीज का मोबाइल पार… 48 घंटे में खाली हुआ बैंक अकाउंट….

Parivesh
रायपुर DKS अस्पताल

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक चौंकाने वाला हाईटेक चोरी का मामला सामने आया है। यहां इलाज के लिए भर्ती एक मरीज का मोबाइल फोन चोरी करने के बाद, शातिर चोर ने PhonePe ऐप का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से ₹72,800 की बड़ी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली। पीड़ित ने इस संबंध में गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

READ MORE : CG NEWS : BJP मंडल अध्यक्ष पर घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का संगीन आरोप; पार्टी ने तुरंत किया बर्खास्त!

इलाज के दौरान पार हुआ फोन और पैसा

जानकारी के अनुसार, देबाराज बेहरा नाम के मरीज को 27 जून को काम के दौरान ब्रेन हेमरेज होने के कारण अचेत अवस्था में डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 29 जून को उनके ओडिशा से आए भाई ने देबाराज का मोबाइल और पर्स मेडिसिन टेबल की दराज में रख दिया था।

उसी दिन शाम को जब सहकर्मी उन्हें देखने पहुंचे, तो मोबाइल गायब मिला। बाद में खाते की जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर ने 1 जुलाई को ₹40,000 और 2 जुलाई को ₹22,800 सहित कुल ₹72,800 की राशि PhonePe ऐप के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली है।

पुलिस जुटी जांच में

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद देबाराज ने जब अपना खाता चेक किया, तब उन्हें ठगी का पता चला और उन्होंने तुरंत गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

READ MORE : छिंदवाड़ा की घटना के बाद इंदौर प्रशासन सख्त, दवा बाजार में छापा; 50 से अधिक कफ सीरप के सैंपल जब्त…

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मोबाइल लोकेशन और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की ट्रेसिंग के जरिए हाईटेक चोर की पहचान में जुटी है। यह घटना अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है।


Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *