HomeChhattisgarhCG News : आरक्षक पर महिला का संगीन आरोप, घर में घुसकर...

CG News : आरक्षक पर महिला का संगीन आरोप, घर में घुसकर जबरन वसूली, पैसे न देने पर पति को झूठे शराब केस में फंसाकर भेजा जेल…

Date:

Related stories

CG News : तखतपुर, छत्तीसगढ़। तखतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 12 की एक महिला ने थाने में पदस्थ आरक्षक (क्र. 1287) आकाश निषाद और उसके साथी पर जबरन घर में घुसने, अवैध वसूली करने और पैसे न देने पर उसके पति को झूठे शराब बिक्री के मामले में फंसाकर जेल भेजने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

READ MORE : CG NEWS: विधायक, अफसर और शिक्षकों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतें, मंत्री बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई

CG News : आरक्षक पर 30,000 रुपये वसूली का आरोप

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 2 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे आरक्षक आकाश निषाद अपने साथी के साथ उसके घर में जबरन घुसा। उसने वीडियो बनाते हुए आरोप लगाया कि “तुम लोग शराब बेचते हो” और 20 हजार रुपए की मांग की, धमकी दी कि पैसा न देने पर झूठे केस में फंसा देगा। महिला ने डर के कारण 20 हजार रुपए दे दिए।

मगर यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। महिला के अनुसार, 5 अक्टूबर को आरक्षक आकाश निषाद दोबारा उसके घर पहुँचा और फिर से 10 हजार रुपए की मांग की। जब महिला ने पैसे देने से इनकार किया, तो अगले ही दिन उसके पति को शराब लाने के आरोप में पकड़ लिया गया।

झूठा केस बनाकर भेजा जेल

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति केवल अपने पीने के लिए 2 पाव शराब ला रहा था, लेकिन आरक्षक ने झूठा मामला दर्ज कर 30 पाव शराब लाने का केस बनाया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया। महिला का कहना है कि दोनों आरक्षक आए दिन घर में आकर धमकाते और वसूली करते थे।

READ MORE : रायपुर DKS अस्पताल में बिस्तर पर पड़े मरीज का मोबाइल पार… 48 घंटे में खाली हुआ बैंक अकाउंट….

विवादों से पुराना नाता, ग्रामीणों ने की थी पिटाई

बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक आकाश निषाद का विवादों से पुराना नाता है। वह तखतपुर थाने में करीब ढाई साल से पदस्थ है और क्षेत्र में उसके खिलाफ अवैध वसूली की चर्चाएं पहले भी चलती रही हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पूर्व परसाकापा बराही गांव में वसूली के लिए जाने पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी थी।

जांच टीम होगी गठित

इस गंभीर मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि “प्रारंभिक स्तर पर शिकायत की पुष्टि के बाद एक जांच टीम गठित की जाएगी, जो पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”


Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here