Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Bacheli News: सीएसआर विभाग बचेली द्वारा ‘एनएमडीसी स्वास्थ्य कौशल योजना,2026’ के अंतर्गत...

Bacheli News: सीएसआर विभाग बचेली द्वारा ‘एनएमडीसी स्वास्थ्य कौशल योजना,2026’ के अंतर्गत अधिष्ठापन कार्यक्रम का आयोजन

Bacheli News
Bacheli News

Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली: बचेली : भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड के बचेली परियोजना द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत छत्तीसगढ़ के बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के कुल 90 (67 छात्राओं एवं 23 छात्रों) अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए एनएमडीसी स्वास्थ्य कौशल योजना के अंतर्गत अधिष्ठापन कार्यक्रम का आयोजन 18.08.2026 को मगंल भवन, एनएमडीसी बचेली में किया गया।

Bacheli News: इन सभी छात्र- छात्राओं को मेडिकल टेक्नोलॉजी के कुल 06 पाठ्यक्रमों यथा बीएससी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नोलॉजी, बीएससी मेडिक लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, बीएससी एनेस्थीसियोलॉजी एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, बीएससी इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बीएससी फिजिशियन असिस्टेंट तथा बीएससी रिनल डायलिसिस टेक्नोलॉजी में अध्ययन हेतु अपोलो यूनिवर्सिटी, चित्तूर पहुंचने के लिए एनएमडीसी, बचेली के मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन ) श्री टी शिव कुमार द्वारा मंगलवार को सुबह हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Bacheli News: एमएमडीसी के सीएसआर विभाग द्वारा अथितिगणो के करकमलों से सभी बालक और बालिकाओं को कार्यक्रम के दौरान स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर एनएमडीसी के कर्मचारीगण, यूनियन के पदाधिकारीगण, आदिवासी संघ, सीएसआर कर्मचारियों तथा अभिभावकगणों की उपस्थिति रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here