MP NEWS : BJP नेता की कार से 5 करोड़ की ड्रग्स बरामद, फैक्ट्री जैसे इंतजाम, जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारियां

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल : मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने आगर-बड़ौद रोड पर गणेश गौशाला के पास खड़ी एक अर्टिगा कार से करोड़ों रुपये की ड्रग्स जब्त की है। इस कार का संबंध भाजपा नेता राहुल अंजना से है, जो इस वक्त फरार है।

MP NEWS : कार से बरामद ड्रग्स और केमिकल्स:

9.250 किलो केटामाइन
6 ग्राम एमडी ड्रग
12.1 किलो अमोनियम क्लोराइड पाउडर
35 लीटर आइसोप्रोपाइल अल्कोहल

MP NEWS : इन सभी पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि 1 किलो केटामाइन से करीब 10 किलो एमडी ड्रग्स तैयार किया जा सकता है। बरामद केमिकल्स और उपकरणों से फैक्ट्री स्तर पर ड्रग्स निर्माण की आशंका जताई जा रही है।

MP NEWS : गिरफ्तारियां और फरार आरोपी

MP NEWS : पुलिस ने मौके से ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि कार का मालिक और भाजपा नेता राहुल अंजना फरार हो गया। राहुल भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष है और उसकी पत्नी थड़ौदा ग्राम पंचायत की सरपंच है। कार से सरपंच की आधिकारिक मुहर भी मिली है।

MP NEWS : जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारियां

MP NEWS : राहुल अंजना के पिछले दो साल के मोबाइल डेटा और बैंक ट्रांजेक्शन से कई बड़े सौदों की जानकारी सामने आई है।
पुलिस को बड़ी रकम के संदिग्ध लेनदेन के प्रमाण भी मिले हैं। आरोप है कि ड्रग्स का यह नेटवर्क स्थानीय राजनीतिक संरक्षण में पनप रहा था।

MP NEWS : कांग्रेस का आरोप, BJP का बचाव

MP NEWS : कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंवर ने इस पूरे मामले को “राजनीतिक संरक्षण की उपज” बताया है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने कहा कि “कानून सबके लिए समान है, चाहे वह किसी भी दल का क्यों न हो। सरकार किसी अपराधी को नहीं बख्शेगी।”

MP NEWS : NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

MP NEWS : आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 22 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और डिजिटल सबूतों के आधार पर और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। मामले में जांच जारी है और मुख्य आरोपी की तलाश तेज़ कर दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *