इंदौर : संयोगितागंज में महिला के साथ छेड़छाड़, दो बदमाश गिरफ्तार – घटना का CCTV वायरल

VIKASH KHALKHO

इंदौर। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में 13 अगस्त को एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई। पीड़िता अपने बच्चे को छोड़कर लौट रही थी, तभी पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी डेटा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान पंकज प्रजापत और उसके साथी के रूप में हुई। पुलिस ने लोकेशन ट्रैकिंग कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पंकज ने वारदात को स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *