Jabalpur News : युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, आरोपी बाप और बेटा गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर के बरगी थानांतर्गत डूगरिया टोला में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। वही मामले की जानकारी देते हुए जितेंद्र पाटकर ने बताया की बीती दोपहर डूगरिया टोला में विवाद करते हुए विशन मार्को की रॉड और पत्थर पटक उसके पिता जगदीश मार्को और अरविंद मार्को ने करते हुए मौके से फ़ारर हो गए थे।

Jabalpur News : वही हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी पिता जगदीश और भाई अरविंद की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।वही मुखबिर के जरिये सूचना मिली की दोनो आरोपी बरबटी बस स्टैंड में बाहर भागने की फिराक में खड़े है।सूचना पर तत्काल टीम गठित करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश देते हुए घेराबंदी कर आरोपी जगदीश और अरविंद को गिरफ्तार किया गया।

 

Jabalpur News : जिनकी निशानदेही में हत्या में प्रयुक्त रॉड और पत्थर जब्त करते हुए आरोपियो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।जहा बताया जा रहा है की किसी बात को लेकर विशन का अपने पिता जगदीश से विवाद हो गया।विवाद इतना बड़ा की जगदीश और मृतक के भाई अरविंद पर रॉड से और पत्थर से हमला कर विशन को मौत के घाट उतार दिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *