MP Dhar Crime News : धार। जिले के मनावर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने तीन शिक्षिकाओं पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।
MP Dhar Crime News : पुलिस के अनुसार, घटना देर रात की है। मृतका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि स्कूल की तीन टीचर—सारिका ठाकुर, लम्क्षी मंडलोई और आरती चौहान—उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान करती थीं। छात्रा ने साफ लिखा कि “आज स्कूल में जो हुआ, उसके बाद मेरी सहने की हद खत्म हो गई है।”
सुबह पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों और छात्र संगठनों ने छात्रा का शव स्कूल के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी शिक्षिकाओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम विशाल धाकड़ और शिक्षा विभाग के अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे।
इस घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी शिक्षिकाओं को हटाया नहीं जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।
Nishaanebaz.com is a trusted Hindi news portal delivering reliable, unbiased, and timely updates on politics, crime, education, health, sports, business, entertainment, technology, religion, and national news

© 2026 Nishaanebaz. All Rights Reserved.

