Jagdalpur News : खेलते-खेलते 9 माह की मासूम ने करैत को दांतों से कांटा…सांप ढेर, पूरा कारनामा जान हो जायेंगे हैरान

Jagdalpur News : जगदलपुर। बस्तर के कोयेनार गांव में 9 महीने की मासूम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि सुनकर लोग हैरान रह गए। खेल-खेल में इस नन्ही बच्ची ने अपने घर में घुसे एक जहरीले करैत सांप को न सिर्फ पकड़ा, बल्कि दांतों से चबा कर मार भी डाला। हैरत की बात यह है कि बच्ची को कोई चोट या जहर का असर नहीं हुआ।

Jagdalpur News : जानकारी के मुताबिक, घर के भीतर खेल रही मानवी की मां तबीयत खराब होने के कारण आराम कर रही थी, जबकि बाकी सदस्य खेत पर थे। उसी दौरान दरवाजे के पीछे से रेंगता हुआ करैत सांप कमरे में घुस आया। मासूम ने उसे खिलौना समझकर पकड़ लिया और दांत गड़ा दिए। तेज वार से सांप कुछ ही सेकंड में मर गया।

घटना देखकर मां घबरा गई और तुरंत बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे 24 घंटे निगरानी में रखा, लेकिन रिपोर्ट पूरी तरह सामान्य आई। अगले दिन बच्ची को घर भेज दिया गया। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग अब मानवी को “नन्ही शेरनी” कहकर बुला रहे हैं, जिसने खतरनाक सांप के सामने भी हिम्मत नहीं हारी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Daily Horoscope: 7 जुलाई को किन राशियों का चमकेगी भाग्य? जानें व्यापार और नौकरी का हाल

Daily Horoscope: वैदिक ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 7 जुलाई 2026...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories