Independence Day Celebration : रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में ऑपरेशन सिंदूर थीम पर स्वतंत्रता दिवस समारोह, होगा बेहद खास…..

Parivesh
Independence Day Celebration

Independence Day Celebration : रायपुर, छत्तीसगढ़: देशभर में आजादी का 78वां वर्षगाँठ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुछ ही देर में पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर मैदान को तिरंगों और झंडों से सजाया गया है।

Independence Day Celebration : सांस्कृतिक रंगोली और आकर्षक सजावट के बीच 780 स्कूली बच्चे “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा, उड़ीसा पुलिस सहित कुल 17 टुकड़ियां परेड में शामिल होंगी। महिला बैगपाइपर टीम और अश्वारोही दल का विशेष शो भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगा।

शहरवासियों और विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर है, और स्वतंत्रता दिवस समारोह के इस आयोजन में बच्चों और पुलिस टीम की प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होंगे। आयोजन में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *