CG NEWS : महासमुंद में जमीन विवाद बना हत्या की वजह, छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : महासमुंद : महासमुंद जिले के आमगांव गांव में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने बड़े भाई की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र की है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी कृष्णकांत दुबे अपनी कथित पत्नी मालती साहू के साथ मंगलवार को अपने पैतृक गांव आमगांव पहुंचा था, जहां उसकी मां और छोटा भाई दौलत दुबे रहते हैं। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

CG NEWS : मंगलवार शाम इसी मुद्दे पर फिर से विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गया। इस दौरान कृष्णकांत ने डंडे से दौलत पर हमला किया, जिसके जवाब में दौलत ने हंसिए से वार किया। इसके बाद उसने कृष्णकांत को धान और महुआ से भरे कमरे में बंद कर दिया।

CG NEWS : आरोपी ने बाहर से दरवाजा बंद करने के बाद पेट्रोल लाकर कमरे में आग लगा दी। उस समय मौके पर मां और मालती साहू मौजूद थीं, लेकिन आग की लपटों के कारण कृष्णकांत को बचाया नहीं जा सका। आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया गया, लेकिन कोई आगे नहीं आया।

CG NEWS : सूचना मिलने पर दमकल की टीम पहुंची और आग बुझाने के बाद शव को बाहर निकाला गया।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दौलत दुबे को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *