CG News: राजनीतिक दलाें में सरकारी कर्मचारियों की एंट्री पर रोक वाला आदेश रद्द, 24 घंटे पहले ही जारी हुआ था

Sanjay Sahu
CG News

CG News: रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों में शामिल होने पर लगाया गया प्रतिबंध 24 घंटे के भीतर ही वापस ले लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने पहले इस पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था, लेकिन अगले ही दिन नया आदेश जारी कर उसे रद्द कर दिया।

CG News: दरअसल, विभाग ने 21 अप्रैल को आदेश जारी करते हुए सरकारी कर्मचारियों के किसी भी राजनीतिक दल, संस्था या संगठन में सदस्य बनने पर रोक लगा दी थी। साथ ही यह भी अनिवार्य किया गया था कि किसी संगठन से जुड़ने से पहले शासन की अनुमति लेना जरूरी होगा।

CG News: हालांकि 22 अप्रैल को विभाग ने नया आदेश जारी कर पहले वाले फैसले को निरस्त कर दिया और तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध हटा लिया। पहले जारी आदेश में चेतावनी दी गई थी कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश सभी विभागाध्यक्षों, कमिश्नरों और कलेक्टरों को भेजा गया था।

CG News: पुराने आदेश में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों का हवाला देते हुए कहा गया था कि सरकारी कर्मचारियों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ काम करना होगा और वे किसी भी राजनीतिक गतिविधि में सीधे तौर पर शामिल नहीं हो सकते। अब नए आदेश के साथ यह प्रतिबंध हटा दिया गया है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *