CG Crime : रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu

रायगढ़:- महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG Crime : रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारपीड़िता द्वारा 21 अप्रैल को महिला थाना में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसकी पहचान रायगढ़ निवासी 20 वर्षीय युवक बादल सारथी से हुई थी। युवती ने बताया कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसे अपने घर में करीब तीन माह तक पत्नी की तरह रखा और इस दौरान लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

CG Crime : रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारजब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। जनवरी 2026 में युवती दिल्ली काम करने चली गई, जहां आरोपी भी पहुंच गया और लगभग एक माह तक उसके साथ रहा। इस दौरान युवती के गर्भवती होने की जानकारी पर आरोपी ने जल्द शादी करने का आश्वासन दिया, लेकिन 24 मार्च को वह बिना बताए वापस रायगढ़ लौट आया।

READ MORE: Raipur Crime : रायपुर में युवक पर तलवार और चाकू से हमला, पुरानी रंजिश में वारदात, आरोपी फरार

CG Crime : रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारपीड़िता 2 अप्रैल को रायगढ़ पहुंची और आरोपी के घर गई, जहां उसे अंदर आने से रोक दिया गया और आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई।

CG Crime : रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

CG Crime : रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारआरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

READ MORE: CG NEWS : महासमुंद में जमीन विवाद बना हत्या की वजह, छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया

एसएसपी का सख्त संदेश
CG Crime : रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारएसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *