Raipur Crime : रायपुर में युवक पर तलवार और चाकू से हमला, पुरानी रंजिश में वारदात, आरोपी फरार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में तेलीबांधा थाना क्षेत्र के काशीराम नगर में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर तलवार, कड़े और चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर, माथे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Raipur Crime : पुलिस के मुताबिक, बोरियाखुर्द निवासी अरशद किसी काम से काशीराम नगर आया था। यहां उसका पहले से चल रहे विवाद के कारण बलजीत और उसके साथियों से सामना हो गया। शुरुआत में कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

Raipur Crime : अरशद ने आरोप लगाया है कि बलजीत, बॉबी, लक्की चंद्राकर और अन्य लोगों ने मिलकर उस पर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Raipur Crime : सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ममता हॉस्पिटल भेजा। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।

Raipur Crime : पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी अजय झा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *