CG CRIME :‘छल्ला’ लुटेरा गैंग का पर्दाफाश, अंधेरे और सुनसान रास्तों पर राहगीरों को बनाते थे शिकार, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME :कवर्धा: कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में सक्रिय लुटेरा गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से नगदी, लूट में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरोह ने खुद को ‘छल्ला’ नाम दिया था और सभी सदस्य कुकदुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

CG CRIME :पुलिस के अनुसार गिरोह कई महीनों से अंधेरे और सुनसान रास्तों पर राहगीरों तथा व्यापारियों को निशाना बना रहा था। आरोपियों द्वारा लोगों को रोककर लूटपाट की जाती थी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। कुछ मामलों में पीड़ितों के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें भी पहुंचाई गईं।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी और पुख्ता सूचना के आधार पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छ्वाई ने बताया कि कुकदुर बैगा बाहुल्य क्षेत्र है, जहां गिरोह ने दहशत फैला रखी थी। बाहरी लोगों और व्यापारियों को विशेष रूप से निशाना बनाया जाता था। आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।

CG CRIME :सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कानून व्यवस्था कायम रहे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *