Raipur Crime: रायपुर में युवक की मौत के बाद हत्या का आरोप: दोस्त शराब पार्टी के बहाने ले गए, 7 दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ा

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने के सात दिन बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक के दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने उसे बुलाया, विवाद के बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में स्कूटी जलाने के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है और मामले की जांच जारी है।

Raipur Crime: घटना सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित खाली मैदान की है। मृतक की पहचान **मोहम्मद शाकिब (22)** के रूप में हुई है। वह गंभीर रूप से झुलस गया था और सात दिनों तक अस्पताल में उपचार के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई।

Raipur Crime: शराब पार्टी के बहाने बुलाने का आरोप

Raipur Crime: परिजनों के मुताबिक, 12 जुलाई की शाम रामसागर पारा निवासी **सोनू (18)**, जो शाकिब का स्कूल का दोस्त था, उसे शराब पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने शाकिब तथा उसकी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसकी स्कूटी भी जलकर खाक हो गई।

Raipur Crime: बहन का दावा- पहले भी हुआ था विवाद

Raipur Crime: मृतक की बहन शहरबान ने बताया कि शाकिब और सोनू के बीच पहले गाड़ी को लेकर विवाद हो चुका था और दोनों की बातचीत बंद थी। उनका आरोप है कि घटना के बाद सोनू के साथ मौजूद मुकेश ने फोन कर कहा कि “मेरी गलती से शाकिब जल गया।”

Raipur Crime: प्रत्यक्षदर्शियों का दावा

Raipur Crime: घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि शाकिब स्कूटी पर बैठा था, तभी उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Raipur Crime: परिजनों का यह भी आरोप है कि सोनू ब्लिंकिट में काम करता था और वह शाकिब पर भी वहां नौकरी करने का दबाव बना रहा था, जबकि परिवार इसके पक्ष में नहीं था।

Raipur Crime: पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप

मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद वाजिद अली ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने पुलिस पर घटनास्थल का ठीक से निरीक्षण नहीं करने और जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

शाकिब की मौत के बाद रविवार को बड़ी संख्या में परिजन सरस्वती नगर थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच की मांग की।

Raipur Crime: पुलिस का पक्ष

Raipur Crime: डीसीपी रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार कुछ युवक स्कूटी जलाने गए थे, इसी दौरान शाकिब आग की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *