पुलिस ने मारा जंगल में छापा, अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़

Parivesh
पुलिस ने मारा जंगल में छापा

रायगढ़: रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सपनई नाला जंगल में छापा मारा। जंगल के भीतर संचालित इस अवैध भट्टी से पुलिस ने 220 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब ₹44,000 आंकी गई है। इस कार्रवाई में एक आरोपी कैलाश राठिया (26 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला को सूचना मिली थी कि ग्राम भगोरा के जंगल में बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाई जा रही है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने इलाके को चारों ओर से घेरकर दबिश दी। मौके से भारी मात्रा में शराब के साथ ड्रम, जरिकेन और अन्य उपकरण बरामद किए गए। आरोपी के पास निर्माण का कोई वैध दस्तावेज नहीं था, जिसके चलते उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं 34(2), 59(क) के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई एसपी दिव्यांग पटेल, एएसपी आकाश मरकाम और सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आगे भी अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *